खिलाड़ियों का #हॉकी फीडर सेंटर हेतु चयन एवं ट्रायल प्रक्रिया का हुआ आयोजन
सौर्य भारत लाईव/सिवनी
#सिवनी / संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग भोपाल के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय सिवनी के मेजर ध्यानचंद सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम सिवनी में संचालित हॉकी फीडर सेंटर सिवनी एवं #खेलो_इंडिया लघु हॉकी प्रशिक्षण केन्द्र सिवनी में रिक्त खिलाड़ियों की पूर्ति हेतु कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन व पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री सुनील मेहता के मार्गदर्शन एवं श्रीमती मनु धुर्वे, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी सिवनी के कुशल नेतृत्व में विगत दिवस को जिन खिलाड़ी की अर्द्धवार्षिक परीक्षा नहीं थी, ऐसे 08 वर्ष से 18 वर्ष तक के खिलाड़ियों का चयन / ट्रायल आयोजित किया गया। उक्त चयन/ ट्रायल में बालक वर्ग में 196 खिलाड़ी तथा बालिका वर्ग में 88 खिलाड़ी शामिल हुये। चयन/ ट्रायल में शामिल उक्त खिलाड़ियों में से 14 से 18 वर्ष तक के 14 बालक एवं 15 बालिका इस प्रकार कुल 29 खिलाड़ियों का चयन खेलो इंडिया लघु हॉकी प्रशिक्षण केन्द्र हेतु किया जावेगा तथा 08 वर्ष से 14 वर्ष के खिलाड़ियों का चयन हॉकी फीडर सेंटर हेतु किया जाना है। अर्द्ध वार्षिक परीक्षा एवं अन्य अपरिहार्य कारणों से 08 वर्ष से 14 वर्ष के मध्य के जो खिलाड़ी आज आयोजित चयन/ ट्रायल में शामिल नहीं हो सकें हैं, उन सभी खिलाड़ियों का चयन / ट्रायल आगामी दिनांक 27.12.2024 को पुनः आयोजित किया जावेगा तथा उसके उपरांत आज 19.12.2024 तथा 27.12.2024 को आयोजित चयन/ ट्रायल में शामिल 08 वर्ष से 14 वर्ष के मध्य के 30 बालक खिलाड़ी एवं 30 बालिका खिलाड़ियों का चयन हॉकी फीडर सेंटर हेतु किया जावेगा। जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी द्वारा 08 वर्ष से 14 वर्ष के मध्य के ऐसे सभी खिलाड़ी जो आज आयोजित चयन/ ट्रायल में शामिल नहीं हो सकें हैं। उन सभी से दिनांक 27.12.2024 को आयोजित चयन/ ट्रायल में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।
Author: Shourya Bharat Live
सौर्य भारत लाईव ,,बदलते भारत की आवाज हमसे जुड़ने के लिये सम्पर्क करे 9131310939